महंत और उनके शिष्य को पिलाई नशीली चाय, बेहोश होते ही बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम

 मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के गांव दारापुर मदारपुर स्थित प्रेम संन्यास आश्रम में पहुंचे बाइक सवार दो लोगों ने महंत और उनके शिष्य को नशीली जूस पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आश्रम से जेवर और सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

/ Updated: May 24 2022, 04:47 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के गांव दारापुर मदारपुर स्थित प्रेम संन्यास आश्रम में पहुंचे बाइक सवार दो लोगों ने महंत और उनके शिष्य को नशीली जूस पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आश्रम से जेवर और सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

बीते दिन की दोपहर ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के गांव दारापुर मदारपुर स्थित प्रेम संन्यास आश्रम में करीब दो लोग बाइक से पहुंचे। जहां बातचीत के दौरान दोनों महंत से घुलमिल गए। इसके बाद जूस में नशीला पदार्थ मिला कर महंत और उनके शिष्य को पिला दिया। इससे दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद दोनों ने आश्रम में रखे सामान लेकर फरार हो गए। शाम छह बजे लोग आश्रम पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। जबकि जबकि महंत और उनके शिष्य बेहोशी की हालत में पड़े थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां उनका उपचार चल रहा है तो वहीं घटना का शिकार हुए महंत स्वामी प्रेमानंद सरस्वती का कहना है कि। दो लोग आए थे अनार और मौसमी का जूस लेकर आये थे बातचीत के दौरान उन्होंने मुझे और मेरे शिष्य को जूस पिला दिया जिसमें कुछ जहरीला पदार्थ मिला हुआ था उसके बाद हम बेहोश हो गए थे आदि। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि।इस घटना के संबंध में ठाकुरद्वारा थाने पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अज्ञात व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। उनके द्वारा जो आवेदन पत्र दिया गया है। उसके आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया और अज्ञात व्यक्ति जो उनसे मिलने आए थे उनकी तलाश की जा रही है आदि।