मथुरा मस्जिद: श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान का दावा, शाही ईदगाह के नीचे श्रीकृष्ण गर्भगृह... सुनिए क्या कहा

वीडियो डेस्क।  ज्ञानवापी मस्जिद के साथ ही मथुरा की शाही ईदगाह का मुद्दा भी गर्मा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने दावा किया है कि शाही ईदगाह के नीचे भगवान श्रीकृष्ण का असल गर्भगृह है। आपको बता दें कि ये वहीं श्रीकृष्णजन्मस्थान सेवा संस्थान जो श्रीकृष्णजन्मस्थान की व्यवस्थाएं सम्भालता है। 

/ Updated: May 19 2022, 06:44 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  ज्ञानवापी मस्जिद के साथ ही मथुरा की शाही ईदगाह का मुद्दा भी गर्मा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने दावा किया है कि शाही ईदगाह के नीचे भगवान श्रीकृष्ण का असल गर्भगृह है। आपको बता दें कि ये वहीं श्रीकृष्णजन्मस्थान सेवा संस्थान जो श्रीकृष्णजन्मस्थान की व्यवस्थाएं सम्भालता है। प्रैस वार्ता में  श्रीकृष्णजन्मस्थान की 13.37 एकड़ भूमि को श्रीकृष्णजन्मस्थान ट्रस्ट की जमीन बताया। कहा कि 13.37 एकड़ परिसर में मौजूद शाही ईदगाह पूरी तरह अवैध है। इसके साथ ही श्रीकृष्णजन्मस्थान सेवा संघ व शाही ईदगाह कमेटी के बीच वर्ष 1968 में हुए समझौते को पूरी तरह अवैध बताया है। श्रीकृष्णजन्मस्थान सेवा संस्थान ने सम्पूर्ण परिसर में श्रीकृष्णजन्मस्थान मन्दिर के निर्माण की इच्छा जताई है। कहा कि शाही ईदगाह स्थित असली गर्भगृह में कान्हा विराजें।