एक महीने बाद थी युवक की शादी, खुशी के माहौल के बीच प्रेमी-प्रेमिका ने लगा ली फांसी

 घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के तेजपुर गांव में प्रेमी युगल ने गांव किनारें स्थित आम के बगीचे में लगे बेरी के पेड़ में रूपट्टे के सहारे फांसी लगा जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने गांव किनारें बगीचे में बेरी के पेड़ की एक ही डाल पर दोनों का शव लटकाता देखा। तो ग्रामीणों ने परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी है। 

/ Updated: May 23 2022, 08:47 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

कानपुर: घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के तेजपुर गांव में प्रेमी युगल ने गांव किनारें स्थित आम के बगीचे में लगे बेरी के पेड़ में रूपट्टे के सहारे फांसी लगा जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने गांव किनारें बगीचे में बेरी के पेड़ की एक ही डाल पर दोनों का शव लटकाता देखा। तो ग्रामीणों ने परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी है। मौके पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने घटना की जनकारी जुटाई है। वही दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के तेजपुर गांव निवासी राकेश संखवार के 19 वर्षीय बेटे प्रशांत का पड़ोस में रहने वाले विजयकरण की 18 वर्षीय बेटी रोशनी के साथ लगभग बीते डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर एक दूसरे से मिला करते थे। हालांकि परिजनों ने प्रशांत की शादी कोतवाली क्षेत्र के सलामतपुर गांव में तय कर दी थी। युवक की 21 जून को बरात जानी थी। सोमवार सुबह गांव किनारें तेजपुर- स्योंढारी  मार्ग किनारें स्थित आम के बगीचे में लगे बेरी के पेड़ में एक ही डाल पर दोनों ने फांसी लगा जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस व परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। 

दोनों की शादी को थे राजी, घरवाले
तेजपुर गांव निवासी प्रशांत और रोशनी दोनों के परिजनों ने बताया की वह दोनों के शादी के लिए राजी थे। सभी को दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग का पता था। इसके लिए दोनों के घरवालों ने साथ में शादी करने की बात भी कही थी। तब प्रशांत और रोशनी ही शादी को राजी नहीं हुए थे। इसके बात प्रशांत की शादी तय कर दी गई थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन, अचानक दोनों ने फांसी लगा जान दे दी। मामले में घाटमपुर सीओ सुशील कुमार दुबे ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे शादी करना चाहता थे। परिजनों ने युवक की शादी तय कर दी थी जिससे परेशान थे।