अपराधियों के खिलाफ एक्शन लगातार जारी, कई करोड़ की संपत्ति को मुरादाबाद पुलिस ने किया कुर्क 

अपराधियों के खिलाफ मुरादाबाद पुलिस का लगातार एक्शन जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने जनपद में करोड़ों की संपत्ति को कुर्क करने का काम किया। जनपद में कुल 9 करोड़ 68 लाख की संपत्ति को कुर्क किया गया है। 

/ Updated: Nov 22 2022, 12:44 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के मूंढापांडे व बिलारी थाना इलाके में करोड़ों रुपए की संपत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही को पुलिस के द्वारा अंजाम दिया गया है। मूंढापांडे थाना इलाके में 3 गौ तस्करों पर एक करोड़ 30 लाख रूपए की संपत्ति को कुर्क किया है। 

वही बिलारी थाना इलाके में ब्याज सूत का काम करके लोगो से महंगी ब्याज दर लेकर करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने वाले पर 8 करोड़ 38 रूपए की संपत्ति को कुर्क किया गया है। जिले में कुल 9 करोड़ 68 लाख रुपए की संपत्ति को कुर्क किया गया है।