पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव ने दी नेताजी को मुखाग्नि, देखें वीडियो

मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार बुधवार को सैफई में किया गया। इस दौरान बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ वहां पर देखने को मिली। 

/ Updated: Oct 11 2022, 04:07 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मंगलवार 11 अक्टूबर को पंचतत्व में विलीन हो गए। बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान सैफई में भारी संख्या में लोगों का हुजूम देखा गया। यूपी ही नहीं देश के के अन्य प्रदेशों से भी दिग्गज नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शिरकत की। 
आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव का निधन गुरुग्राम मेदांता अस्पताल में सोमवार 10 अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद हो गया था। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को सैफई लाया गया था। यहां अंतिम दर्शन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।