मुजफ्फरनगर: बंदरों के आतंक से लोग परेशान, छत पर नहीं चढ़ पा रहे महिलाएं और बच्चे 

यूपी के मुजफ्फरनगर में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। उनका छतों पर चढ़ना तक दूभर हो गया है। लोगों का कहना है कि बंदर छतों पर चढ़कर उनके सूखने के लिए डाले गए कपड़ों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

Share this Video

मुज़फ्फरनगर जनपद में बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ चला है कि महिलाएं व बच्चों का छत पर चढ़ना दूभर हो गया है। शुक्रवार दोपहर भी एक महिला की बंदरो के आतंक के चलते छत से गिरकर मौत के काल मे समा गई थी, वही अब जनपद के एक कॉलोनी वासियों ने बंदरो को भगाने का नया तरीका इजाद किया है। जहाँ कॉलोनी वासियों ने बंदरो को लाठी डंडों से नही बल्कि लंगूरों के कटआउट लगाकर भगाएंगे। ये तरीका अगर सफल होता है तो फिर तमाम जनपद में इस तरह के कटआउट बाटे जाएंगे।

दरअसल जनपद में इन दिनों बंदरो के आतंक का आलम ये है कि महिलाएं व बच्चों ने छत पर चढ़ना बंद कर दिया है। आये दिन किसी ना किसी क्षेत्र से बंदरो द्वारा महिलो व बच्चों को घायल करने की खबर आती रहती है। जहाँ शुक्रवार की दोपहर भी शाहपुर कस्बे की गोकुलपुर कॉलोनी में ममता नामक महिला भी बंदरो के हमले का शिकार होकर छत से नीचे गिर गयी थी जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी। तो वही अब इन बंदरो के आतंक से तंग आकर गांधी कालोनी हाउसिंग सोसायटी द्वारा पूरी कॉलोनी वासियों की छत पर लंगूर के कट आउट लगवा दिए है जिससे बन्दर लंगूर से डर कर भाग जाए। बंदरो के आतंक से तंग आये कॉलोनी वासीयो का कहना है कि हमारे यहाँ बंदरो का बहुत आतंक है कपड़े फाड़ते है अपने साथ ले जाते है और गमले तोड़ते है 20-25 कि संख्या में बन्दर आते है। 

Related Video