राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए इस शिव मंदिर में किया था अभिषेक, आज भी लगता है भक्तों का तांता

अयोध्या में त्रेतायुगीन कई प्राचीन शिव मंदिर स्थापित है। यहां आज भी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। रामनगरी में प्रवेश के साथ ही यह झीरेश्वर नाथ महादेव का प्राचीन मंदिर है। 

/ Updated: Aug 08 2022, 05:19 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

अयोध्या: रामनगरी में त्रेतायुगीन कई प्राचीन शिव मंदिर स्थापित हैं। कुछ मंदिरों को भगवान श्रीराम की कई पीढ़ियों ने स्थापित किया। जिससे आज भी मनोकामना भी पूरी हुई।  रामनगरी में प्रवेश करते ही झीरेश्वर नाथ महादेव का प्राचीन मंदिर है। 
श्रद्धालुओं का अभिषेक कराने वाले पंडित सतीश वैदिक बताते हैं कि मान्यता है यहां राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए भगवान शिव का दूध से अभिषेक किया था। अभिषेक से जो दूध की धारा बही वो सागर का रूप धारण कर ली। आज भी शिव मंदिर से कुछ दूरी पर झीर सागर मौजूद है। भगवान शिव का अभिषेक करने के बाद राजा दशरथ को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई ।आज भी श्रद्धालु संतान प्राप्ति के लिए दूरदराज से यहां अभिषेक करने के लिए आते हैं।