''कलेजा फटने वाला वाक्या बताऊंगा, बहुत जुल्म हुए'', जेल से रिहा होने के बाद आजम खान ने क्या कुछ कहा, सुनिए

उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान बीते 27 महीनों से सीतापुर जेल में बंद थे। दरअसल आजम खान के ऊपर कई मुकदमे दर्ज थे। आजम खान की आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रिहाई हुई है। जहां आजम खान का स्वागत करने के लिए भारी संख्या में समर्थक पहुंचे हैं।

/ Updated: May 20 2022, 07:06 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

रामपुर: उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान बीते 27 महीनों से सीतापुर जेल में बंद थे। दरअसल आजम खान के ऊपर कई मुकदमे दर्ज थे। आजम खान की आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रिहाई हुई है। जहां आजम खान का स्वागत करने के लिए भारी संख्या में समर्थक पहुंचे हैं। आजम खान के समर्थकों ने आजम खान का जोरदार स्वागत किया है। जिसके बाद आजम खान द्वारा सीतापुर से रामपुर पहुंचने के बाद मीडिया से बात की है। 

रामपुर पहुंचने पर आजम खां ने कहा कि हमारे, हमारे परिवार के साथ जो हुआ उसे भूल नहीं सकते। हमारे शहर को उजाड़ दिया गया। मेरा 40 साल का सफर बेकार नहीं जाएगा। मेरा वक्त फिर लौटकर आएगा। जेल में किस तरह उन्होंने समय बिताया इस बारे में भी लोगों को बताया। आजम ने कहा कि रात होती थी तो सुबह और सुबह होती थी तो रात का इंतजार करते थे। मुझे सजायाफ्ता कैदी की तरह जेल में रखा गया। इस दौरान उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया पर कहा कि सबसे ज्यादा जुल्म तो मेरे अपनों ने किए हैं। आजम का ये बयान सीधे तौर पर सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है। आजम लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान लोगों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की।

Read more Articles on