लोनी घटनाक्रम का असली वीडियो आया सामनेः तांत्रिक बुजुर्ग ने बताया- इंतजार के कहने पर किया सबकुछ
वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल होने से जो विवाद हुआ वो अभी तक खत्म नहीं हुआ है। इस मामले में ट्विटर समेत कई अन्य पर FIR दर्ज हो चुकी है। वहीं अस इस मामले का एक नया वीडियो भी सामने आया है। वीडियो पिटाई से पहले का है। जिसनें बुजुर्ग अपनी बात बता रहा है। बुजुर्ग ने पूरे घटनाक्रम का सच बताया है।
वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल होने से जो विवाद हुआ वो अभी तक खत्म नहीं हुआ है। इस मामले में ट्विटर समेत कई अन्य पर FIR दर्ज हो चुकी है। वहीं अस इस मामले का एक नया वीडियो भी सामने आया है। वीडियो पिटाई से पहले का है। जिसनें बुजुर्ग अपनी बात बता रहा है। बुजुर्ग ने पूरे घटनाक्रम का सच बताया है। ये पूरा विवाद ताबीज बनाने को लेकर था लेकिन इस सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई थी। बुजुर्ग का कहना था की आरोपियों ने कनपटी पर पिस्तौल रखी, बेल्ट से मारा पिटा और फिर जय श्री राम के नारे भी लगवाए। वायरल वीडियो में बुजुर्ग से मार पिटाई करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में इंतजार समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस का बयान है कि इंतजार इस मामले के पीछे मुख्य आरोपी है, उसके कहने पर ही दोस्त ने ताबीज बनवाया था। जब ताबीज का असर उल्टा हुआ तो बुजुर्ग को पीटा गया। इस मामले में ट्विटर पर एफआईआर होने के बाद से विवाद सबसे ज्यादा गहरा गया है। ट्विटर ने इसपर कोई टिप्पणी नहीं की है।