वाराणसी पहुंची रीता बहुगुणा जोशी और जयाप्रदा, कहा- रामपुर में होगी भाजपा उम्मीदवार की जीत 

वाराणसी में जया प्रदा और रीताबहुगुणा जोशी ने सपा पर निशाना साधा। इसी के साथ रामपुर उपचुनाव में बीजेपी की जीत के लिए दावा भी किया गया। वहीं इस बीच भारत जोड़ो यात्रा के सवालों से रीता बहुगुणा जोशी बचती हुई नजर आईं। 

/ Updated: Nov 12 2022, 03:47 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा नेत्री रीता बहुगुणा जोशी औऱ अभिनेत्री और राजनीतिक हस्ती जयाप्रदा वाराणसी पहुंची। यहां उन्होंने दावा किया कि रामपुर उपचुनाव में बीजेपी की ही जीत होगी। इसी के साथ उन्होंने भरोसा भी दिलाया कि बीजेपी प्रत्याशी का प्रदर्शन वहां से बेहतर होगा। 

वहीं आजम खां द्वारा अपशब्द बोले जाने पर जयाप्रदा ने कहा कि हर इंसान को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। जो महिलाओं का सम्मान नहीं करता है उसका यही हाल होगा। वहीं इस बीच रीता बहुगुणा जोशी ने भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी को लेकर किए गए सवालों से परहेज किया।