पूर्ण गणवेश में सड़कों पर उतरे आरएसएस के स्वयंसेवक, पथसंचलन में अनुशासन देखकर दंग रह गए शहरवासी

उन्नाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कई आरएसए और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। पथ संचलन का संचालन रामलीला मैदान से शुरू होकर हरदोई पुल पर समाप्त हुआ। लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन किया।

/ Updated: May 02 2022, 12:43 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उन्नाव: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कई आरएसए और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। पथ संचलन का संचालन रामलीला मैदान से शुरू होकर हरदोई पुल पर समाप्त हुआ। लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में अवध प्रांत के मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने कहा कि संघ का मुख्य उदे्श्य हिंदुओ को संगठित करने का है।

रविवार को रामलीला मैदान में पथ संचलन से पहले उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 1925 से देश और समाज की सेवा में लगा है। जो देश में हिंदुओं का संगठन है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने जन्म काल से ही देश की सेवा में लगा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का लक्ष्य भारत को परम वैभव के शिखर पर ले जाना है। कहा कि पथ संचलन में हम समाज में निकलते है और समाज हमारे संगठन का अनुशासन, समाजसेवा, देशभक्ति देखता है हमे पथ संचलन के द्वारा हम सब प्रकार से अनुशासन रखते हुए समाज में संगठन की छाप छोड़ते है। कहा कि हमारे संगठन की शाखा जितनी मजबूत होगी संगठन उतना ही मजबूत होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघ चालक सुरेश व संचालन जिला कार्यवाह आशीष सिंह ने किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, सदर विधायक पंकज गुप्ता, शशांक शेखर, अनुराग अवस्थी, सुशील तिवारी, हिंदू जागरण मंच के विमल द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, नगर शारीरिक प्रमुख अंकित, नगर प्रचारक अजय, नगर कार्यवाहक अवनीश, जिला शारीरिक प्रमुख शिवशंकर, सह जिला कार्यवाहक शरद, सोम आदि रहे।