शिवपाल बोले- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी 'असली समाजवादी' मैनपुरी उपचुनाव करेगा देश और प्रदेश की तकदीर का फैसला
मैनपुरी और रामपुर उपचुनाव से पहले सियासी माहौल एक बार फिर से गर्म दिखाई पड़ रहा है। इस बीच शिवपाल यादव ने कहा कि प्रसपा ही असली समाजवादी है। उन्होंने यह भी कहा कि मैनपुरी का चुनाव देश और प्रदेश की तकदीर का फैसला करेगा।
मैनपुरी और रामपुर उपचुनाव से पहले प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने एक बार फिर सियासी माहौल को गर्म कर दिया है। गोरखपुर पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि मैनपुरी का चुनाव देश औऱ प्रदेश की तकदीर का फैसला करने वाला चुनाव होगा। इस चुनाव से बहुत कुछ साफ हो जाएगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ही असली समाजवादी पार्टी है।
शिवपाल यादव ने कहा कि हम लोगों को देश और प्रदेश की लड़ाई लड़ना है। प्रसपा के लोग किसी भी तरह के लालच में आने वाले नहीं हैं। हम लोगों को समाज की लड़ाई लड़नी है। इसीलिए हमारे साथ जो भी लोग है सभी वफादार लोग है। मैनपुरी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा जो भी फैसला होगा वह जल्द सभी के सामने होगा।