35 लाख रुपए उधार लेकर फरार हुआ दुकानदार, पीड़ित परिवार ने इलाके भर के लगवाए 'भगोड़े' के पोस्टर

वाराणसी में अशोक विहार कॉलोनी फेज 2 इलाके में लगे पोस्टर आजकल चर्चाओं में हैं। पोस्टर में एक शख्स की तस्वीर के साथ उसका नाम-पता लिखा है। पोस्टर के बारे में पता करने पर जानकारी मिली कि इस शख्स पर एक व्यापारी के 38 लाख 50 हजार रुपए हड़प कर भागने का आरोप है।

/ Updated: Apr 22 2022, 04:06 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वाराणसी में अशोक विहार कॉलोनी फेज 2 इलाके में लगे पोस्टर आजकल चर्चाओं में हैं। पोस्टर में एक शख्स की तस्वीर के साथ उसका नाम-पता लिखा है। पोस्टर के बारे में पता करने पर जानकारी मिली कि इस शख्स पर एक व्यापारी के 38 लाख 50 हजार रुपए हड़प कर भागने का आरोप है।

पेमेंट में की धोखाधड़ी
व्यापारी आशीष मिश्रा ने बताया कि उनका मोबाइल का होलसेल एंड रिटेल बिजनेस है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में रहने वाला आदित्य कुमार श्रीवास्तव भी अपने घर से ही मोबाइल का बिजनेस करता है। आदित्य ने बीते साल भर में उनसे 38 लाख 50 हजार रुपए के मोबाइल ले गया। एक दिन पता लगा कि आदित्य और उसके परिवार के लोग घर छोड़ कर भाग गए हैं। आशीष ने सारनाथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है और आरोपी की तलाश में जुटी है। आशीष का कहना है कि मुकदमा दर्ज हुए एक महीना हो रहा है, लेकिन पुलिस अब तक आदित्य को नहीं ढूंढ पाई है।