जमीनी विवाद के बाद चले लाठी डंडे और हुई फायरिंग, घायल व्यक्ति का इलाज सीएचसी महोली में जारी

सीतापुर के महोली कोतवाली इलाके के महसुनिया गांव में जमीनी रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग व जमकर चले लाठी डंडे चले। जिसमें एक व्यक्ति चोटिल हो गया। उसका महोली सीएचसी में इलाज जारी है। 

/ Updated: May 07 2022, 06:58 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के जिले सीतापुर में दबंगो के हौसले इतने बुलंद हो गया कि दिन दहाड़े गोली चलाई जा रही है। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच भिंड़त हो गई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चल गए। इतना ही नहीं एक दूसरे पर फायरिंग भी हुई। जिसमें से एक घायल व्यक्ति को इलाज सीएचसी महोली में जारी है। यह पूरा मामला महोली कोतवाली के महसुनियागंज से सामने आया है। जहां पर दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर बवाल हो गया। दिलचस्प बात यह है कि दंबगों के हौसले इतने बुलंद है कि गोली कांड थाने से महज एक किलोमीटर के अंदर ही हुआ है। यह जिले के थाना महोली की घटना है। 

मिली जानकारी के अनुसार महसुनिया गांव के अनिल सिंह व राकेश सिंह के बीच मे जमीनी विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। शनिवार को राकेश सिंह अपने बेटों और चचेरे भाई राजकुमार सिंह के साथ विवादित जमीन पर कब्जा करने के लिये ट्रैक्टर लेकर पहुंच गये। ट्रैक्टर के साथ राकेश सिंह को देख कर अनिल सिंह आग बबूला हो गया। दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगा। मामला इतनी हद तक बढ़ गया कि दोनों के बीच फायरिंग होने लगी, वहीं लाठी डंडे भी चटखने लगे। घटना में चोटिल हुये राकेश सिंह को सीएचसी महोली में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। मामले में सीओ महोली अमन सिंह ने बताया कि दोनों के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को यह विवाद ज़्यादा बढ़ जाने के चलते फायरिंग हुई और लाठी डंडे चले है। पीड़ित की तहरीर पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।