लापता युवक का तीन टुकड़ों में मिला कंकाल, गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

यूपी के बदायूं जिले के थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव पेंपल से 24 जुलाई को लापता हुए युवक का कंकाल शनिवार को बरामद हुआ। कंकाल तीन हिस्सों में बंटा था। लापता होने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी।

/ Updated: Aug 07 2022, 02:25 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बदायूं: उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं स्थित वजीरगंज थाना इलाके के गांव पेपल निवासी 20 वर्षीय सुखबीर का शनिवार सुबह आंवला रोड किनारे कंकाल पड़ा मिला। वह 24 जुलाई से लापता था। उस दिन वह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने 26 जुलाई को पुलिस को सूचना दी। बाद में चार लोगों के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई। इसके बावजूद पुलिस उसका पता नहीं लगा सकी। शनिवार सुबह उसका कंकाल मिलने पर परिवार वाले और ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया और पुलिस टीम पर ही पथराव कर दिया। जिसमें एसओ प्रकाश सिंह घायल हो गए। ग्रामीणों के पथराव करने पर पुलिस टीम भाग गई। बाद में मौके पर पहुंचे एसपी देहात और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवार वालों को समझाने की कोशिश की। दोपहर तक सभी पुलिस अधिकारी मौके पर जमे रहे लेकिन परिवार वाले जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए।