रोगों से बचाने के लिए तैयार हुई खास आइस्क्रीम, महिलाओं और बच्चों के लिए बताई जा रही फायदेमंद

बीएचयू के आयुर्वेदिक संकाय के रिसर्चर ने एक खास किस्म की आइसक्रीम तैयार की है। यह आइसक्रीम गन्ने के जूस और आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से तैयार की गई है। इस आइसक्रीम को तैयार करने वाले बीएचयू के रिसर्चर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि हम गन्ने से बने जूस से आइसक्रीम तैयार कर रहे हैं। 
 

/ Updated: May 05 2022, 03:51 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वाराणसी: बीएचयू के आयुर्वेदिक संकाय के रिसर्चर ने एक खास किस्म की आइसक्रीम तैयार की है। यह आइसक्रीम गन्ने के जूस और आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से तैयार की गई है। इस आइसक्रीम को तैयार करने वाले बीएचयू के रिसर्चर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि हम गन्ने से बने जूस से आइसक्रीम तैयार कर रहे हैं। अभिषेक का मानना है कि जो कहा में गन्ना उत्पाद करने वाले किसान है उनको एक रोजगार भी मिलेगा बेहद ही आसान तरीके से इस गन्ने से बने आइसक्रीम को तैयार किया जाता है। अभिषेक इस आइसक्रीम को तैयार करते हैं इस आइसक्रीम को तैयार करने के लिए  गन्ने के जूस में जड़ी बूटियों को डालते हैं और आइसक्रीम को तैयार करते हैं।

स्वास्थ्य के लिहाज से भी आया आइसक्रीम बेहद खास है, महिलाओं और बच्चों के लिए आयुर्वेदिक आइसक्रीम बेहद फायदेमंद इस गन्ने से बने आइसक्रीम में कुछ ऐसी भी जड़ी बूटियां है जो शरीर के यूनिटी पावर को बढ़ाते हैं। इस आइसक्रीम की एक खास बात यह भी है कि गन्ने के रस में किसी भी अन्य चीजों को नहीं डाला जाता है। साथ ही इस आइसक्रीम में चीनी का भी प्रयोग नहीं किया जाता है। गन्ने के जूस और जड़ी बूटियों से खास तरह से यह आइसक्रीम तैयार किया जाता है। एशियानेट न्यूज से खास बातचीत में अभिषेक ने बताया कि वो कैसे आइसक्रीम को तैयार करते हैं उसके बारे में बताया।