आसुओं के रास्ते बाहर निकला शहीद पृथ्वी सिंह के बुजुर्ग पिता का दर्द

विंग कमांडर पृथ्वी सिंह 31 दिसंबर को आगरा स्थित अपने घर आने वाले थे। उन्हें पिता को जन्मदिन पर सरप्राइज देना था। उन्होंने परिजनों से यह बात साझा भी की थी, लेकिन पिता को बताने से मना किया था। गुरुवार सुबह इसकी जानकारी पिता को हुई। वह बार-बार यही कह रहे थे कि ऐसा सरप्राइज क्यों दे गया मेरा बेटा। 
 

/ Updated: Dec 10 2021, 05:38 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

आगरा: कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे (Helicopter Crash) में शहीद हुए आगरा (Agra) के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान (Prithvi Singh Chauhan) के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को उनकी मां सुशीला सिंह रो-रोकर बेसुध हो रही थीं। रिश्तेदार उन्हें संभाल रहे थे। इसी बीच पिता का एक वीडियो सामनो आया जिसमें वो अपनी बहने के गले लगकर फूट-फूट कर रोते हुए नजर आए। 

विंग कमांडर पृथ्वी सिंह 31 दिसंबर को आगरा स्थित अपने घर आने वाले थे। उन्हें पिता को जन्मदिन पर सरप्राइज देना था। उन्होंने परिजनों से यह बात साझा भी की थी, लेकिन पिता को बताने से मना किया था। गुरुवार सुबह इसकी जानकारी पिता को हुई। वह बार-बार यही कह रहे थे कि ऐसा सरप्राइज क्यों दे गया मेरा बेटा। 

पृथ्वी सिंह के पिता सुरेंद्र सिंह मूलरूप से अलवर के रहने वाले थे। साल 1960 में आगरा में आकर बसे और बीटा ब्रेड का कारोबार किया। वे भी गुमसुम से कमरे में बिछे सोफे पर बैठे हुए थे। जब कोई मिलने आता, सवाल पूछता तो उससे बात कर लेते थे। देर शाम तक यही सिलसिला चलता रहा। 

शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आगरा पहुंचे। उन्होंने शहीद विंग कमांडर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता सुरेंद्र सिंह को ढांढस बंधाया। वह शहीद के घर के करीब 20 मिनट रुके। इसके बाद रवाना हो गए। 

पूरा देश शहीद परिवार के साथ खड़ा है: CM योगी

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि मैं आज विंग कामण्डर के परिवारजनों से मिलने आगरा आया हूँ। सरकार परिवार के साथ पूरी संवेदना रखती है,आज देश इस हादसे से आहत है। आज सभी भारतवासी अपनी संवेदनाओं के साथ सभी शहीदों के साथ खड़े हैं। हमने आगरा के शहीद के पिता और परिवारीजनो से मुलाकात की है। राज्य सरकार द्वारा शहीद के परिवार को 50 लाख रुपये और घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक संस्था का नाम शहीद के नाम रखा जाएगा। केंद्र और यूपी की तरफ से पूर्ण सहयोग शहीद के परिवार को दिया जाएगा।

CM योगी ने आगरा पहुंच कर शहीद पृथ्वी सिंह को दी श्रद्धांजलि, किया ये बड़ा ऐलान

Read more Articles on