राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का बड़ा पलटवार, कहा- 'बड़े बाप की औलाद हैं, जो मन चाहे करते हैं'

 बीजेपी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर उन्नाव पहुंचे। और प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। यही नही पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। 

/ Updated: Apr 30 2022, 07:35 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उन्नाव: बीजेपी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर उन्नाव पहुंचे। और प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। यही नही पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने बढ़ती महंगाई पर रूस यूक्रेन युद्ध को जिम्मेदार ठहराया।

बीजेपी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्नाव पहुंचे केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। कौशल किशोर ने कहा कि राहुल गांधी को नही पता है क्या बोलना है? कोई उन्हें कुछ भी समझा देता है और वो बोल देते हैं। कौशल किशोर ने बीजेपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। गरीबो की हर जरूरत को पूरा किया जा रहा है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कौशल किशोर ने कहा कि मोदी जी न जिम्मेदारी से भागते है, न घबराते है और न डरते हैं। कौशल किशोर यहीं नही रुके उन्होंने कहा कि मोदी जी आपदा को अवसर में बदल कर जरूरत की चीजों को लोगों को देने का काम करते हैं। जबकि राहुल गांधी को देश की जनता ने नकार दिया है। यहां तक कि राहुल गांधी को उनकी ही कांग्रेस पार्टी ने नकार दिया है। राहुल बड़े बाप के बेटे हैं जो मर्जी आती है उल्टा सीधा बोलते हैं। यहीं नही कौशल किशोर ने महगाई के सवाल पर सरकार का बचाव करते नज़र आये। कौशल किशोर ने कहा कि रुस-यूक्रेन की युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ी है, रूस और यूक्रेन से आने वाली कई चीजें नहीं आ पा रही इसलिए महंगाई है। कौशल किशोर ने कहा कि रुस-यूक्रेन का युद्ध खत्न होते ही स्थितियाँ सुधरेंगी।

Read more Articles on