कन्नौज से बाराबंकी जा रहे दर्शनार्थी हुए हादसे का शिकार, एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल

उन्नाव जनपद में कन्नौज से बाराबंकी जा रहे दर्शनार्थी हादसे का शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल एक दर्जन से अधिक लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बीच एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

/ Updated: Aug 08 2022, 02:53 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उन्नाव में कन्नौज से 30 दर्शनार्थियों को लेकर बाराबंकी जा रहा ट्रैक्टर अचानक हादसे का शिकार हो गया।  बांगरमऊ क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे 231 गांव देवखरी के निकट देर रात यह हादसा सामने आया जिसमें 18 लोग घायल हो गए। घायल सभी को इलाज के लिए बांगरमऊ सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने 13 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे के बाद इलाज के लिए गई महिला की वहां पर मौत हो गई। वही तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी, एसडीएम उदित नारायण सेंगर, क्षेत्राधिकारी पंकज सिंह बांगरमऊ सीएचसी पहुंचे। यह से घायलों का समुचित इलाज कराकर उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया। इस बीच दुर्घटना का शिकार लोगों के परिजनों को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है।