अलीगढ़ में हिंदू बनकर लड़कियों को फंसाने का हो रहा था बड़ा खेल, सभी सदस्य मुस्लिम थे

लड़कियों की सप्लाई से पहले इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई। पुलिस ने छापेमारी की और मौके से चार लड़कियों को बरामद किया। इसमें से तीन लड़कियां बेचने के लिए लाई गई थीं, जबकि एक गैंग की सदस्य है। खास बात यह है कि गैंग के सभी सदस्य मुस्लिम हैं और वे अपना हिंदू नाम रखकर हिंदू लड़कियों को शिकार बनाते थे।
 

/ Updated: Jul 27 2022, 07:15 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

अलीगढ़: लड़कियों की तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ। पांच लोगों का यह गैंग नौकरी का झांसा देकर झारखंड से लड़कियों को लाता था और उन्हें अलीगढ़ में बेच देता था। इसके लिए आरोपी लोगों से मोटी रकम भी वसूलते थे। मंगलवार को ये तीन लड़कियों को बेचने के लिए लाए थे।

लड़कियों की सप्लाई से पहले इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई। पुलिस ने छापेमारी की और मौके से चार लड़कियों को बरामद किया। इसमें से तीन लड़कियां बेचने के लिए लाई गई थीं, जबकि एक गैंग की सदस्य है। खास बात यह है कि गैंग के सभी सदस्य मुस्लिम हैं और वे अपना हिंदू नाम रखकर हिंदू लड़कियों को शिकार बनाते थे। पुलिस ने मौके लड़कियों की तस्करी करने वाले चार लड़कों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से तीन मुस्लिम हैं। यह चारों युवक झारखंड के रहने वाले हैं। इनके साथ पकड़ी गई गैंग की सदस्य लड़की भी झारखंड की रहने वाली है।

आरोपी मुस्लिम लड़के हिंदू बनकर महिला साथी की मदद से झारखंड की लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर लाते थे। गरीब परिवार की लड़कियों को रुपयों का लालच दिया जाता था। साथ ही उन्हें कुछ रुपए एडवांस देकर अपने साथ लाते थे। फिर उन्हें मोटी रकम में बेच देते थे।