नहीं देखा होगा इतना विशाल अजगर, बीच सड़क पर जानवरों को लीलकर यूं पड़ा था

वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश के रामपुर में 26 सितंबर को एक विशालकाय अजगर के सड़क पर दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया। सिहारी गांव में एक बड़ा सा अजगर किसी जानवर को निगले रोड पर पड़ा था। शिकार को निगलने के कारण उसका पेट औसत से बड़ा दिख रहा था। वन विभाग कर्मियों ने विशालकाय अजगर को बल्लियों और रस्सी की मदद से सड़क से उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में डाला और फिर उसे गांव से दूर एक जंगल में छोड़ आए। माना जाता है कि अजगर इंसानों के लिए खतरनाक नहीं हैं। वे जानवरों का ही शिकार करते हैं। लेकिन उनका विशाल आकार देखकर लोग उनसे डर जाते हैं।
 
Share this Video

Related Video