'निमंत्रण मिलता तो जरूर जाते कार्यक्रम में', नाराज अयोध्या के संतों ने योगी के शपथ ग्रहण को लेकर क्या कहा?

वीडियो डेस्क। योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोबारा यूपी के सीएम पद की शपथ ली। वहीं अयोध्या के संतों ने नाराजगी दिखाई है। अयोध्या के कई प्रमुख संतो को सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह का न्योता नहीं मिला।

/ Updated: Mar 25 2022, 06:51 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोबारा यूपी के सीएम पद की शपथ ली। वहीं अयोध्या के संतों ने नाराजगी दिखाई है। अयोध्या के कई प्रमुख संतो को सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह का न्योता नहीं मिला। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत व वीएचपी के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य महंत कमल नयन दास निमंत्रण ना मिलने पर भड़के कहा कार्यक्रम में जाने वाले ज्यादातर लोग समाजवादी पार्टी के, निमंत्रण मिला होता तो जरूर जाते उन्होंने कहा हम दिखावे और फोटो खींचाने वाले लोगों में नहीं है। वीएचपी के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य और पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती ने कहा जो लोग राम जन्मभूमि आंदोलन में नहीं थे ऐसे लोगों को ही आमंत्रण दिया गया है चुन-चुन कर सपाइयों को बुलाया गया है।
 

Read more Articles on