पद्मश्री से सम्मानित होकर लौटे किसान सेठपाल का सहारनपुर में हुआ भव्य स्वागत
दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्मश्री से सम्मानित होने के बाद जनपद के गांव नन्दी फिरोजपुर के रहने वाले सेठपाल गांव लौट आए हैं। उनके गांव में आने के बाद जनपद भर से बड़ी संख्या में लोग मिलने पहुंच रहे हैं।
सहारनपुर: पदमश्री से सम्मानित होने के बाद सहारनपुर लौटे सेठपाल सिंह खुली गाड़ी से गांव पंहुचे तो ग्रामीणों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। 25 जनवरी को हुए पुरस्कार की घोषणा में किसानी के3 क्षेत्र में सहारनपुर के प्रगतिशील किसान सेठ पाल सिंह को पदमश्री के लिए चुना गया था।