यूपी: गंगा का दिखा रौद्र रूप, बाढ़ के खतरे से पहले प्रशासन अलर्ट

गंगा के जलस्तर पर जिला प्रशासन भी निगाह बनाए हुए हैं। बीघापुर तहसील क्षेत्र के गढ़ेवा-कानपुर सम्पर्क मार्ग में कटान हुआ है। य़ूपी के उन्नाव में गंगा का रौद्र रूप देखने को मिला है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है 

Share this Video

वीडियो डेस्क। उन्नाव में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, वहीं कुछ जगहों पर गंगा में कटान भी शुरू हो गया है।सुबह 8 बजे और दोपहर 1 बजे के जलस्तर में परिवर्तन हुआ है। सुबह जहां गंगा का जलस्तर 109.049 से बढ़कर 109.500 स्तर पर पहुंच गया है। गंगा के जलस्तर पर जिला प्रशासन भी निगाह बनाए हुए हैं। बीघापुर तहसील क्षेत्र के गढ़ेवा-कानपुर सम्पर्क मार्ग में कटान हुआ है। गंगा का धीरे-धीरे रौद्र रूप दिखने लगा है। जिसको लेकर प्रशासन पहले से अलर्ट है। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया की उन्नाव में सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम ने बताया की अभी गंगा जी चेतावनी बिन्दू के भी नीचे हैं लेकिन जो हमारी तहसील क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित होते हैं। उसमें मुख्य रूप से बीघापुर और सदर तहसील है, सफीपुर और बांगरमऊ के क्षेत्रों में भी बाढ़ का पानी भरता है। 

Related Video