प्रेमी के संग भागने के लिए मां ने नाले में फेंका 6 महीने का बच्चा, यूपी के बिजनौर का Video

यूपी के बिजनौर का ये वीडियो आपको दहला देगा। 6 महीने के मासूम की एक मां ने प्रेमी के लिए हत्या कर दी। 6 महीने के बच्चे को नाले में फेंका। फिर अपहरण की झूठी कहानी भी रच दी।

/ Updated: Sep 02 2022, 07:53 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। यूपी के बिजनौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक 9 साल की बच्ची एक बच्चे को नाले में फेंकती दिखाई दे रही है। अफशा नाम की महिला ने अपने 6 महीने के बच्चे को नाले में फिकवा दिया। महिला का पति विदेश में नौकरी करता है। यहां इंडिया में महिला का किसी और के साथ अवैध संबंध बन गया। महिला अपने प्रेमी के साथ भागना चाहती थी लेकिन 6 महीने का बच्चा रोड़ा बन रहा था। महिला ने पड़ोस में रहने वाली एक 9 साल की बच्ची को बहला फुसलाल कर बातों में फंसाया और बच्चे को नाले में फिकवा दिया। पुलिस को कहानी बताई कि बच्चे का अपहरण हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से पूरा केस खोल दिया।  पुलिस ने अफशा को अपनी गिरफ्त में लिया और उसे जेल भेज दिया।