खाप थाम्बेदार की टिकैत भाइयों को खरी खरी, कहा महेंद्र सिंह टिकैत के उसूलों से भटके राकेश और नरेश टिकैत

वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में खाप एवं किसान संगठनों के पदाधिकारियों की एक पंचायत हुई। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के टिकैत बंधुओं को जमकर खरी-खोटी सुनाई गई। हैरत की बात यह रही कि पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

/ Updated: May 22 2022, 02:28 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में खाप एवं किसान संगठनों के पदाधिकारियों की एक पंचायत हुई। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के टिकैत बंधुओं को जमकर खरी-खोटी सुनाई गई। हैरत की बात यह रही कि पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनके सामने खाप थाम्बेदार ने टिकैत यूनियन को भला बुरा कहा और कहा कि राकेश टिकैत और नरेश टिकैत स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के उसूलों से भटक रहे हैं जिसका खामियाजा आज किसानों को भुगतना पड़ रहा है। शामली नगर पालिका में खाप चौधरियों के तत्वाधान में एक बैठक किसान यूनियन द्वारा बुलाई गई थी। बैठक में भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारी गण भी मौजूद थे इस दौरान बैठक में मौजूद लोगों ने सरकार पर साजिश के चलते भारतीय किसान यूनियन के संगठन को दो फाड़ करने का आरोप लगाया।