काशी के घाटों पर ठप हुआ सफाई का काम, सफाईकर्मियों ने कही ये बात

सफाईकर्मी शीला ने बताया कि हम लोगों का काम गंगा घाटों के किनारे साफ-सफाई का है। नगर निगम ने विशाल प्रोटेक्शन फोर्स नामक संस्था को यह जिम्मा दे रखा है। हमें 7500 रुपए प्रतिमाह देने की बात कही गई थी। नवंबर 2021 से हमें एक रुपए नहीं मिले हैं। इसलिए हम लोगों का धैर्य अब जवाब दे गया है। हमें नवंबर महीने से अब तक का पैसा दिया जाए तो हम काम शुरू करेंगे। नगर निगम के अधिकारी मौके पर आएं और हमारे साथ न्याय कराएं।
 

/ Updated: Jan 12 2022, 03:06 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वाराणसी: काशी के गंगा घाटों की साफ-सफाई का जिम्मा उठाने वाले सफाईकर्मियों ने बीते नवंबर महीने से वेतन न मिलने का आरोप लगाकर बुधवार को अस्सी घाट पर हड़ताल शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कार्यदायी संस्था उनके साथ अन्याय कर रही है। पैसा न मिलने पर वह खुद क्या खाएं और परिवार के लोगों को क्या खिलाएं ? सभी ने कहा कि अगर उनकी मांग पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया तो वह काम नहीं शुरू करेंगे।

विशाल प्रोटेक्शन फोर्स नामक संस्था ने ली है जिम्मेदारी
सफाईकर्मी शीला ने बताया कि हम लोगों का काम गंगा घाटों के किनारे साफ-सफाई का है। नगर निगम ने विशाल प्रोटेक्शन फोर्स नामक संस्था को यह जिम्मा दे रखा है। हमें 7500 रुपए प्रतिमाह देने की बात कही गई थी। नवंबर 2021 से हमें एक रुपए नहीं मिले हैं। इसलिए हम लोगों का धैर्य अब जवाब दे गया है। हमें नवंबर महीने से अब तक का पैसा दिया जाए तो हम काम शुरू करेंगे। नगर निगम के अधिकारी मौके पर आएं और हमारे साथ न्याय कराएं।

छुट्टी भी नहीं देती कंपनी
सफाईकर्मी विशाल ने कहा कि नगर निगम से गंगा घाटों की सफाई का ठेका लेने वाली कार्यदायी संस्था हम लोगों को जो वर्दी दी है, उसका पैसा काटा है। हम लोगों को हफ्ते में एक दिन की छुट्‌टी भी नहीं मिलती है। बीमार हो गए तो उसका पैसा भी काट लिया जाता है। इधर नवंबर महीने से वेतन के नाम पर एक रुपए नहीं मिले हैं। हम लोग किससे गुहार लगाएं, समझ में नहीं आ रहा है। शिकायत करने पर नगर निगम के अधिकारी भी बार-बार सिर्फ आश्वासन देते हैं कि पैसा मिल जाएगा। बगैर पैसे के हम लोग कैसे गुजर-बसर करें। 

अधिकारियों ने समस्या के समाधान का दिया आश्वासन
नगर निगम अधिकारियों ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए कहा कि जल्द ही इन कर्मचारियों की समस्या का समाधान किया जाएगा। वही कंपनी से संबंधित अधिकारियों ने कहा कि नगर निगम द्वारा अभी पैसे का भुगतान नहीं हो पा रहा है । जिसके चलते इन कर्मचारियों को तनख्वाह देने में असुविधा हो रही है लेकिन हम नगर निगम से बातचीत करके जल्द ही इनके समस्या का समाधान करेंगे