वाराणसी: बाढ़ राहत शिविर में करंट लगने से महिला की मौत, अनाथ हो गए 3 बच्चे, सरकार से मदद की लगाई गुहार 

वाराणसी में बाढ़ राहत शिविर में करेंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। महिला की मौत का मामला सामने आने के बाद परिजनों ने मदद की गुहार लगाई है। 

/ Updated: Aug 29 2022, 11:41 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वाराणसी में बाढ़ राहत शिविर में एक बड़ा हादसा सामने आया। ये हादसा बनारस के लंका थाना क्षेत्र के करीब बाढ़ राहत शिविर में हुआ। लंका थाने के ठीक पीछे लगे इस कैंप में कुल 10 परिवारों ने शरण ली थी  और यह पूरे परिवार गंगाबाग कॉलोनी के थे। यहां एक महिला को करंट लगने से तत्काल मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला ने शिविर में लगे पंखे को पकड़ा ही था कि करंट की चपेट में महिला आ गई। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह तार खींचकर महिला को करंट के चपेट से हटाया, लेकिन अस्पताल ले जाते ही महिला को मृत घोषित कर दिया गया। महिला का नाम रूबी साहनी बताया जा रहा है उसके उसके पति की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है। महिला के परिवार में 3 बच्चे भी हैं। जिसमें दो लड़के और एक लड़की है। 
मृत महिला की माता बेबी साहनी ने बताया कि आज ही हम लोग इस बार राहत शिविर में आए थे और आज ही हमारे बेटी के साथ ऐसी अनहोनी हो गई। उन्होंने बताया कि जैसे ही उनकी बेटी पंखे को घुमाने गई तो उसे लाइट ने अपनी चपेट में ले लिया और तत्काल उसकी मृत्यु हो गई। मृत महिला के तीन बच्चे हैं महिला के प्रति का निधन पहले ही हो चुका था। मृत्यु महिला की माता ने बताया कि हम सरकार से निवेदन करते हैं कि इन बच्चों के लिए कुछ करें और हमारी बेटी को न्याय मिले। वहीं नगर क्षेत्र के पार्षद डॉ रवि कुमार सिंह ने बताया की बाढ़ राहत शिविर में पंखे में करंट उतरने से महिला की मृत्यु हो गई है परिवार में शोक की लहर है प्रथम दृष्टया हम मृतक महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेजें रहे हैं जिससे परिवार को कुछ सरकारी मदद भी मिल सके।