काशी की गंगा आरती में शामिल हुए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, 55 मिनट तक इस भव्य आरती का लिया आनंद

उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार की शाम काशी पहुंचे। वहां पहुंचकर काशी की गंगा आरती में शामिल हुए। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करीब 55 मिनट तक इस भव्य आरती का आनंद लिया। साथ ही दशाश्वमेध घाट पर दुग्धाभिषेक कर मां गंगा का आशीर्वाद भी लिया। 

/ Updated: Apr 16 2022, 10:17 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार की शाम काशी प्रवास पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती देखने दशाश्वमेध घाट पहुंचे। उपराष्ट्रपति मां गंगा की आरती अपलक निहारते रहे। इस दौरान उनकी पत्नी ऊषा नायडू और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। करीब 55 मिनट तक भव्य आरती का आनंद लिया।

गंगा घाट पर गंगा सेवा निधि के बैनर तले 1992 से हो रही गंगा आरती को देखकर उपराष्ट्रपति भाव विभोर हो गए। उपराष्ट्रपति उनकी पत्नी और राज्यपाल ने गंगा में दुग्धाभिषेक कर मां का आशीर्वाद लिया। गंगा आरती देखने के बाद बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस गए। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू दशाश्वमेध घाट पर दुग्धाभिषेक कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। 

उप राष्ट्रपति पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मृति स्थल, पड़ाव चंदौली जाएंगे। स्मृति स्थल पर माल्यार्पण के बाद बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे। गेस्ट हाउस में आराम करने के बाद शाम साढ़े चार बजे के करीब लाल बहादुर शास्त्री बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से शमशाबाद हैदराबाद एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।