पार्टी से इस्तीफा देते हुए अखिलेश यादव पर भड़का सपा नेता, मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार का उठाया मुद्दा

2022 विधानसभा के चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही समाजवादी पार्टी के खिलाफ पार्टी के लोगों के बगावती सुर शुरू हो गए थे। रामपुर से अखिलेश यादव के खिलाफ जैसे ही आवाज उठनी शुरू हुई। उसके बाद तो कई मुस्लिम पदाधिकारियों ने मुस्लिमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

/ Updated: Apr 21 2022, 04:35 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

सहारनपुर:  2022 विधानसभा के चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही समाजवादी पार्टी के खिलाफ पार्टी के लोगों के बगावती सुर शुरू हो गए थे। रामपुर से अखिलेश यादव के खिलाफ जैसे ही आवाज उठनी शुरू हुई। उसके बाद तो कई मुस्लिम पदाधिकारियों ने मुस्लिमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव सिकंदर अली के बाद मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिला उपाध्यक्ष अदनान चौधरी ने अखिलेश यादव को अपना इस्तीफा भेज दिया। अदनान चौधरी का कहना है कि मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार पर अखिलेश यादव की चोंच बिल्कुल बंद है। आजम खान के साथ हो रहे अत्याचार के विरुद्ध अखिलेश यादव कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। वहीं नाहिद हसन के साथ हो रही ज्यादती पर भी अखिलेश यादव कुछ नहीं बोल रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है।

Read more Articles on