हिस्ट्रीशीटर पप्पू की अवैध संपत्ति पर चला बाबा का बुलडोजर, कुछ समय पहले हुई थी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

यूपी के जिले कानपुर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई हुई है। हिस्ट्रीशीटर पप्पू स्मार्ट की अवैध संपत्ति पर बाबा का बुलडोजर चला है। पप्पू स्मार्ट पर कई थाना क्षेत्रों में दर्जनों मुकदमे भी दर्ज है। पप्पू स्मार्ट ने चकेरी थाना के गल्ला गोदाम में अवैध दुकाने बना रखी है।

/ Updated: May 21 2022, 06:39 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

कानपुर: उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। पप्पू को एक हत्या के मामले में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में नामजद किया गया है। पप्पू पर कुछ वक्त पहले गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी। इसके बाद उसकी संपत्ति पर शनिवार को बुलडोजर चला दिया गया। जिले में गैंगस्टर पप्पू स्मार्ट के ठिकाने पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। पप्पू स्मार्ट पिंटू सेंगर हत्याकांड में मुख्य हत्यारोपी था। मुनादी कराने के बाद अवैध निर्माण पर तोड़फोड़ हुई। गैंगस्टर के चकेरी थाना क्षेत्र के गल्ला गोदाम में अवैध दुकानों को बना रखा था। प्रशासन ने अवैध संपत्ति को समाप्त करने में लगी हुई है। इतना ही नहीं पप्पू स्मार्ट पर कई थाना क्षेत्रों में दर्जनों मुकदमे भी दर्ज हैं। 

Read more Articles on