किन्नरों को सम्मान दिलाने के लिए योगी सरकार का खास प्लान, सर्वे कराकर दिया जाएगा परिचय पत्र

सोनम चिश्ती ने बताया कि किन्नर समाज के लोगों के बीच जागरूकता की बड़ी आवश्यकता है, उनके बीच जाकर समानता की बात करनी होगी। उपाध्यक्ष सोनम ने बताया कि यूपी में किन्नरों का सर्वे कराने के बाद उनका पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा और उन्हें एक परिचय पत्र भी जारी किया जाएगा। 

/ Updated: May 26 2022, 08:13 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बरेली: उत्तर प्रदेश के किन्नरों को योगी सरकार नौकरी और कई योजना का लाभ देगी। इसके लिए प्रदेश में सर्वे करके सारे किन्नरों को चिन्हित किया जाएगा और उत्तर प्रदेश कल्याण बोर्ड में उनका रजिस्ट्रेशन करके उन्हें परिचय पत्र दिया जाएगा। यह जानकारी बरेली में उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में जनपद स्तर पर किन्नर समाज के लोगों की जनसंख्या का सर्वे कराया जाएगा, उसके आधार पर उनके कल्याण के लिए सरकार विशिष्ट योजनाएं तैयार कर उन्हें लागू करेगी।

सोनम चिश्ती ने बताया कि किन्नर समाज के लोगों के बीच जागरूकता की बड़ी आवश्यकता है, उनके बीच जाकर समानता की बात करनी होगी। उपाध्यक्ष सोनम ने बताया कि यूपी में किन्नरों का सर्वे कराने के बाद उनका पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा और उन्हें एक परिचय पत्र भी जारी किया जाएगा। बोर्ड का उद्देश्य किन्नर कल्याण बोर्ड को किन्नरों के सम्मान की सुरक्षा के लिए सशक्त बनाना है।

Read more Articles on