दबंग युवक ने वीडियो बनाकर दारोगा को जान से मारने की दी धमकी, बोला- मुझे कट्टा गोली चलाने पर किया जा रहा मजबूर

प्रतापगढ़ के एक युवक का हलका दरोगा को गोली मारने की धमकी देते हुए वीडियो वायरल हुआ है। दरोगा ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वीडियो महेशगंज थाने के ऐमापुर विंधन गांव निवासी महेंद्र कोरी का है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में वह कह रहा है कि उसे गोली चलाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया।
 

/ Updated: Jul 17 2022, 06:04 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

प्रतापगढ़: महेशगंज इलाके के एक युवक का हलका दरोगा को गोली मारने की धमकी देते हुए वीडियो वायरल हुआ है। दरोगा ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वीडियो महेशगंज थाने के ऐमापुर विंधन गांव निवासी महेंद्र कोरी का है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में वह कह रहा है कि उसे गोली चलाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया। वह अभी बाहर है। हलके में आ गया तो तहलका मचा देगा। वीडियो में उसने यह भी कहा है कि हलका दरोगा संजय सिंह से उसकी दुश्मनी है। वह संजय सिंह को गोली मारेगा। अब लोग उसके मां, बाप और भाई को परेशान किया जा रहा है। बाइक चौराहे पर तोड़ी जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपित के घर पहुंची तो उसके परिजनों ने बताया कि वह इस समय गुजरात के विजयवाड़ा में है। एसआई संजय सिंह ने महेंद्र कोरी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज कराई है। एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र ने बताया कि दरोगा को मारने की धमकी देने का वीडियो वारयल करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।