अब हेलीकॉप्टर से समुद्र में फेंकी जा रही कोरोना संक्रमितों की लाशें, 20 सेकंड के इस खौफनाक वीडियो का पूरा सच

  दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या शनिवार रात 1 करोड़ के पार हो गई। इनमें 54 लाख 58 हजार 367 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 01 हजार 298 लोगों ने जान गंवाई हैं। सबसे संक्रमित देश अमेरिका में 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 

/ Updated: Jun 28 2020, 04:01 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या शनिवार रात 1 करोड़ के पार हो गई। इनमें 54 लाख 58 हजार 367 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 01 हजार 298 लोगों ने जान गंवाई हैं। सबसे संक्रमित देश अमेरिका में 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 25 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, अब तक 1.28 लाख मौतें हो चुकी हैं। उधर, ब्राजील में संक्रमण के मामले 13 लाख से ज्यादा हो गए हैं। वहीं, 57 हजार लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि मेक्सिको में कोरोना से मरने वालों की लाशें समुद्र में फेंकी जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक हेलीकॉप्टर से कई लोगों को फेंक जा रहा है। 


वायरल वीडियो की सच्चाई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो झूठा है। ये वीडियो साल 2018 का है। जिसमें सेना के जवान ट्रेनिंग कर रहे हैं। अभ्यास करने के लिए सैनिक कूद रहे हैं। लेकिन कोरोना मरीजों के नाम से वीडियो वायरल हुआ है।