फिर से जीने की उम्मीद जगाता वीडियो

लोगन एल्ड्रिज जब 13 साल के थे, तब एक हादसे में उनका एक हाथ कट गया था। उस समय लोगन को ऐसा लगा कि अब उनकी जिंदगी में कुछ नहीं बचा है। लेकिन फिर उन्होंने हार मानने की जगह इस मुश्किल का सामना करने का फैसला किया।  

Share this Video

हटके डेस्क: कहते हैं कि हिम्मत और हौसला इंसान के अंदर ही छिपा होता है। अगर आप तकलीफों से डर जाएंगे तो आप कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे। लेकिन अगर आप अपनी कमजोरी का सामना करेंगे, तो आपको सफल होने से कोई रोक नहीं सकता। 

लोगन एल्ड्रिज इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। लोगन जब 13 साल के थे, तब एक हादसे में उनका एक हाथ कट गया था। उस समय लोगन को ऐसा लगा कि अब उनकी जिंदगी में कुछ नहीं बचा है। लेकिन फिर उन्होंने हार मानने की जगह इस मुश्किल का सामना करने का फैसला किया। 

आज लोगन क्रॉसफिट ट्रेनर हैं। वो जिम में कई लोगों को ट्रेन करते हैं। साथ ही वो एक हाथ से 250 केजी से डेडलिफ्ट भी कर लेते हैं। लोगन प्रेरणा हैं उनलोगों के लिए, जो छोटी सी मुश्किल आने पर हार जाते हैं। लोगन लाखों लोगों को जिंदगी जीने का हौसला दे रहे हैं। 

Related Video