तीनों सुंदरियों से पूछा गया एक ही सवाल, ये जवाब देकर टूंजी ने जीता मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब

अमेरिका के अटलांटा में मिस यूनिवर्स 2019 की अंतिम प्रतियोगिता हुई। साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने ये खिताब जीता।

/ Updated: Dec 10 2019, 12:15 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। अमेरिका के अटलांटा में मिस यूनिवर्स 2019 की अंतिम प्रतियोगिता हुई। साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने ये खिताब जीता। जोजिबिनी ने बाकि प्रतियोगियों को पीछे छोड़ दिया। 90 देशों की सुंदरियों ने इसमें हिस्सा लिया और यह प्रतियोगिता कई राउंड तक चली। इसमें रनरअप रहीं मैडिसन एंडरसन और तीसरा स्थान  मैक्सिको की सोफिया ने हासिल किया। तीनों सुंदरियों से एक ही सवाल पूछा गया। वह कौन सी सबसे महत्वपूर्ण चीज है जो आज की तारीख में हमें युवा लड़कियों को सिखानी चाहिए? इस सवाल के जवाब में जोजिबिनी ने कहा, 'सबसे महत्वपूर्ण चीज जो हमें लड़कियों को सिखानी चाहिए वो है नेतृत्व करना। समाज में अपनी जगह बनाने से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं हैं। इस जवाब के साथ ही जोजिबिनी से इस साल का मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया। जोजिबिनी टूंजी ने इस खास मौके पर गोल्डन रंग का खूबसूरत गाउन पहन रखा था। इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से वर्तिका सिंह ने हिस्सा लिया, लेकिन वह टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकीं और बाहर हो गईं।