मछली पकड़ने को शख्स ने फेंका कांटा, बाहर जो निकला उसे देख उड़ गए होश

जरा सोचिए, आपने नदी में मछली पकड़ने को कांटा फेंका हो और उसमें फंस जाए विशाल सांप? सोचकर ही डर गए ना। लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ यूएस के टेक्सास में रहने वाले एक शख्स के साथ। उसने अपना अनुभव वीडियो में कैद कर लोगों के साथ शेयर किया। 

/ Updated: Aug 29 2019, 06:21 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

टेक्सास: जरा सोचिए, आपने नदी में मछली पकड़ने को कांटा फेंका हो और उसमें फंस जाए विशाल सांप? सोचकर ही डर गए ना। लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ यूएस के टेक्सास में रहने वाले एक शख्स के साथ। उसने अपना अनुभव वीडियो में कैद कर लोगों के साथ शेयर किया।  

टेक्सास के होस्टन में रहने वाले चेज मैक्क्रे मछली पकड़ने गए थे। उन्होंने पानी में कांटा डाला। अचानक उन्हें लगा कि कांटे में विशाल मछली फंस गई है। उसे खींचने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब उन्होंने कांटे को बाहर निकाला तो हैरान रह गए।  

कांटे में एक विशाल सांप भी फंस गया था। इस सांप के मुंह में एक मछली थी, जिसे वो निगलने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो को अभी तक साढ़े चार लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। शख्स ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने मछली को सांप से अलग करने की काफी कोशिश की लेकिन सांप ने उसे नहीं छोड़ा। आखिर में उसकी कोशिश सफल हुई और सांप ने मछली को छोड़ दिया।