5 वायरल खबरें: अब इस स्कूल में एक साथ टॉयलेट यूज करेंगे लड़के लड़कियां, मचा हंगामा

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया

/ Updated: Feb 05 2022, 03:24 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

विदेशी लड़कियों ने किया माधुरी दीक्षित के गाने पर डांस, 1 घंटे में हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर आज ग्रीस की लड़कियों का एक डांस वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में विदेशी लड़कियां माधुरी दीक्षित की फिल्म तेज़ाब के मशहूर गाने एक, दो, तीन पर डांस करती नजर आई। इस वीडियो में विदेशी लड़कियों की लिप्सिंग भी जबरदस्त है। फेसबुक पर पोस्ट होने के एक घंटे के अंदर ही इसे लाखों व्यूज मिल गए हैं। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

ब्रिज से कूदकर जान देने चला था शख्स, इस कारण बदल गया मूड
जिंदगी से हार मानकर मौत को गले लगाने चले एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये शख्स ब्रूकलिन के एक ब्रिज से छलांग लगाने पहुंचा था। लेकिन रास्ते से जा रहे एक युवक के शब्दों से प्रभावित होकर उसने अपना इरादा बदल दिया। नीचे खड़े युवक ने उसे भरोसा दिलाया कि जिंदगी में किसी भी मुसीबत से निपटा जा सकता है। शख्स की बातें सुनकर युवक ब्रिज से नीचे उतर गया।

सामने आया स्कूटी में सेल्फ स्टार्ट होने का कारण, इस तरह किक करती नजर आई महिला
इन दिनों फेसबुक, इंस्टा पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्कूटी को किक स्टार्ट करती नजर आ रही है। महिला इसमें किक मारने की जगह खुद उछलती-कूदती दिख रही है। ये वीडियो लोगों को काफी गुदगुदा रहा है। लोगों का कहना है कि शायद इसी महिला के कारण स्कूटी में सेल्फ स्टार्ट का ऑप्शन दिया गया था।  

इस स्कूल ने लड़के-लड़कियों के लिए शुरू किया कॉमन बाथरूम, शुरू हो गया विवाद
ब्रिस्बेन के एक हाई स्कूल ने अजीबोगरीब फैसला लिया, जसिके बाद से विवाद शुरू हो गया है। इस स्कूल ने लड़के और लड़कियों के लिए कॉमन टॉयलेट शुरू किया है। उनका कहना है कि जेंडर इक्वालिटी के लिए ये बड़ा कदम है।  लेकिन स्कूल के स्टूडेंट्स के पेरेंट्स ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  उनका कहना है कि ये समाज के बुरा है। हालांकि, स्कूल में ये बाथरूम 2020 से ओपन होंगे लेकिन इसकी घोषणा मात्र से हड़कंप मच गया है।  

पैदा होने के बाद से ही 700 कुत्तों के साथ था टॉर्चर केज में बंद , सोना भी नहीं आता
जॉर्जिया में रेस्क्यू टीम ने दिसंबर की शुरुआत में एक पपी मिल से 700 कुत्तों को निकाला गया। इस मिल में कुत्तों को बुरी हालत में रखा जा रहा था। यहां कुत्तों को छोटे-छोटे पिंजरों में ठूसकर रखा जाता था। इन्हीं में से एक पपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पपी को पिंजरे में सोने की जगह भी नहीं मिलती थी। इस कारण उसे खड़े-खड़े सोना पड़ता था। जब उसे आजाद करवाया गया, तब भी उसे सोना नहीं आ रहा है। अभी भी बेचारा खड़े-खड़े ही सोता है। इंटरनेट पर ये वीडियो लोगों को विचलित कर रहा है।