भूकंप से आधी रात को कांपी धरती, नेपाल में भारी तबाही...देखिए Video

भूंकप से नेपाल में कई मकान ढह गए। कई मकानों में दरारें आ गईं। एक मकान ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई। भूंकप में कई लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। भूंकप की तीव्रता 6.3 मापी गई है।

/ Updated: Nov 09 2022, 11:57 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। 8 नवंबर को घरों में चैन से सो रहे लोगों को अचानक आए भूकंप ने दहला दिया। भूकंप के तेज झटकों से पूरा उत्तर भारत हिल गया। देश की राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस हुए। इसके अलावा देश के 7 राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों के बेड हिलने लगे इससे जुड़े सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं। भूकंप से तबाही नेपाल में हुई जिसने 2015 की यादें एक बार फिर ताजा कर दीं। भूकंप का केंद्र नेपाल के अच्छम में जमीन के 10 किमी नीचे मिला। भूंकप से नेपाल में कई मकान ढह गए। कई मकानों में दरारें आ गईं। एक मकान ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई। भूंकप में कई लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। भूंकप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। देखिए नेपाल में आए भूकंप के वीडियो।