भीषण बाढ़, अंडर ग्राउंड मेट्रो में फंसे लोग, यात्रियों के गले तक आ गया पानी, खौफनाक वीडियो

वीडियो डेस्क।  चीन के हेनान प्रांत में भारी बारिश के बाद भीषण बाढ़ गई है और अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर चीन में आई बाढ़ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।  ऐसे ही एक वीडियो में नजर आ रहा है कि एक मेट्रो ट्रेन बाढ़ के पानी से भर गई और यात्रियों के गले तक पानी आ गया। 

/ Updated: Jul 21 2021, 03:16 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  चीन के हेनान प्रांत में भारी बारिश के बाद भीषण बाढ़ गई है और अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर चीन में आई बाढ़ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।  ऐसे ही एक वीडियो में नजर आ रहा है कि एक मेट्रो ट्रेन बाढ़ के पानी से भर गई और यात्रियों के गले तक पानी आ गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हेनान के झेंग्झोऊडोंग स्‍टेशन का है। ये ट्रेन तब फंसी जब मेट्रो अंडर ग्राउंड थी। मेट्रो के गेट भी बंद हैं जिससे यात्री निकल नहीं पा रहे थे। वहीं एक दूसरे वीडियो में शहर में भरे पानी में कार तैरती नजर आ रही हैं। खबर के अनुसार, कई जगह पानी भर जाने के कारण शहर में यातायात ठप पड़ गया। 80 से अधिक बसों की सेवाएं निलंबित करनी पड़ी, 100 से अधिक के मार्ग बदले गए।  1 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।