श्रीलंका Video : सेल्फी, स्विमिंग, बेडरूम, शराब और पियानो... कोलंबो में कोहराम, राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन की किचन, स्विमिंग पूल, जिम, पुस्तकालय हर जगह अपना कब्जा जमाया हुआ है। कई वीडियो में लोग शराब पीते हुए बी दिखाई दे रेहै हैं। राष्ट्रपति के पियानो तक को लोगों ने नहीं छोड़ा। शनिवार को कोलंबो में हिंसक झड़पें हुईं।

/ Updated: Jul 10 2022, 07:02 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। श्रीलंका के कई वीडियो सामने आए हैं। जहां प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है। आर्थिक त्रासिदी झेल रहे लोग भारी संख्या में राष्ट्रपति भवन पहुंचे और अंदर प्रवेश किया। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग गए हैं। लोगों का कहना है कि राष्ट्रपति अपना इस्तीफा दें। राष्ट्रपति भवन में लोग जगह जगह सेल्फी लेते फोटो लेते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन की किचन, स्विमिंग पूल, जिम, पुस्तकालय हर जगह अपना कब्जा जमाया हुआ है। कई वीडियो में लोग शराब पीते हुए बी दिखाई दे रेहै हैं। राष्ट्रपति के पियानो तक को लोगों ने नहीं छोड़ा। आपको बता दें कि शनिवार को कोलंबो में हिंसक झड़पें हुईं। फ्यूल का संकट इतना गहरा गया कि वाहनों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है।