जीत के बाद बाइडेन की पहली स्पीच, दौड़ते हुए मंच तक आए प्रेसिडेंट इलेक्ट ने कही ये बात

वीडियो डेस्क।  अमेरिका के प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन (77) ने शनिवार रात जीत के बाद देश को संबोधित किया। वे दौड़ते हुए मंच तक आए। चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उन पर उम्रदराज होने के आरोप लगाए थे। बाइडेन ने कहा कि राष्ट्रपति के तौर पर इस देश को बांटने के बजाए एकजुट करूंगा। 20 जनवरी को शपथ लेने के बाद बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पेन्सिलवेनिया राज्य में जीत दर्ज करने के बाद 77 वर्षीय पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे. इस राज्य में जीत के बाद बाइडेन को 270 से अधिक ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट' मिल गये जो जीत के लिए जरूरी थे। 

पत्नी और परिवार का शुक्रिया
बाइडेन 48 साल पहले पहली बार सीनेटर चुने गए थे। देश के नाम संबोधन में उन्होंने कहा- आप लोगों ने स्पष्ट जनादेश दिया है। 7.4 लोगों ने रिकॉर्ड वोट दिए। अमेरिका की यह नैतिक जीत है। मार्टिन लूथर किंग ने भी यही कहा था। गौर से सुनिए। आज अमेरिका बोल रहा है। मैं राष्ट्रपति के तौर पर इस देश को बांटने के बजाए एकजुट करूंगा। परिवार और पत्नी का इस संघर्ष में साथ देने के लिए शुक्रिया।
 
/ Updated: Nov 08 2020, 10:34 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email