सलमान खान के साथ 'किक 2' और 'रेस 3' जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने दरियादिली दिखाई है। वो लोगों की मदद कर उनके चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं। दशहरे के शुभ अवसर पर जैकलीन ने अपने एक स्टाफ मेंबर को ऐसा कीमती तोहफा देकर खुश कर दिया है।

मुंबई. सलमान खान के साथ 'किक 2' और 'रेस 3' जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने दरियादिली दिखाई है। वो लोगों की मदद कर उनके चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं। दशहरे के शुभ अवसर पर जैकलीन ने अपने एक स्टाफ मेंबर को ऐसा कीमती तोहफा देकर खुश कर दिया है कि कोई भी अपने स्टाफ मेंबर को देने में कई बार सोचेंगे। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने एक स्टाफ मेंबर को दशहरे के मौके पर कार गिफ्ट की है। उनके इस काम की चारों तरफ तारीफें हो रही हैं। एक्ट्रेस के पास सालों से काम कर रहा था शख्स...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, जैकलीन फर्नांडीज ने अपने एक स्टाफ मेंबर को कार गिफ्ट की है। बताया जा रहा है कि ये शख्स उनके साथ सालों से काम कर रहा है। बॉलीवुड में डेब्यू के बाद से ये स्टाफ मेंबर जैकलीन के साथ है। एक्ट्रेस ने इस कार को पहले ही बुक करा दिया था, लेकिन वो नहीं जानती थीं कि इसकी डिलीवरी कब होगी। जब वो सेट पर शूटिंग में व्यस्त थीं उस वक्त ही कार की डिलीवरी हुई। उसी दौरान जैकलीन ने अपने स्टाफ को कार की चाबी सौंपने का फैसला किया।

एक्ट्रेस ने सेट पर ही मंगवा ली था कार 

जैकलीन फर्नांडीज ने कार को अपने सेट पर मंगवा लिया था। इसके बाद सेट पर ही सरप्राइज देते हुए एक्ट्रेस ने अपने स्टाफ मेंबर को गाड़ी की चाबी सौंप दी। इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

वहीं, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन आखिरी बार नेटफिलिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'मिस्टर सीरियल किलर' में नजर आई थीं। उनकी आने वाली फिल्में 'किक 2' और 'सर्कस' है।