Watch Video: दिवाली पार्टी में गोल्डन गर्ल बनकर जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग लूटी लाइमलाइट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें जाह्नवी कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही हैं। अब इस वीडियो को देखकर उनके फैंस तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. दिवाली के आने से पहले ही सलेब्स के यहां दिवाली पार्टी होने लगी है। हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने अपने घर पर एक ग्रेंड पार्टी होस्ट की, जिसमें बड़े-बड़े सितारों ने रंग जमाया। हालांकि सबकी आंखे सिर्फ जाह्नवी कपूर पर टिकी रहीं। इस दौरान वो गोल्डन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो देर रात पार्टी से निकलती हैं। इस दौरान जाह्नवी के उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया कार में इंतजार करते हुए नजर आए। इसके बाद वो कार में जाकर बैठ जाती हैं और उनसे बात करने लगती हैं और फिर दोनों वहां से चले जाते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वहीं उनके फैंस इसे देखकर तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक ने कहा, 'लग रहा है कि जाह्नवी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।' वहीं दूसरे ने कहा, 'दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। उन्हें शादी कर लेनी चाहिए।'

और पढ़ें..

रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद फूटा अमिताभ बच्चन का गुस्सा, ऐसे लगाई क्लास

Related Video