अमिताभ बच्चन ने फैंस के साथ मनाया 81वां बर्थडे, आधी रात जलसा के बाहर इस अंदाज में आए नजर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अमिताभ बच्चन अपने फैंस के साथ अपना 81वां बर्थडे मनाते हुए नजर आ रहे हैं। अब उनके इस अंदाज को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

/ Updated: Oct 11 2023, 12:55 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क. Amitabh Bachchan Birthday. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन ने देर रात फैंस के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। दरअसल बिग बी के बर्थडे की वजह से रात 12 बजे उनके घर जलसा के बाहर फैंस की भीड़ इकठ्ठा हुई थी। ऐसे में बिग बी बाहर फैंस से मिलने पहुंचे। इस दौरान वो ब्लैक ट्रैक पैंट, पिंक हुडी और कैप में नजर आए। वहीं जाते-जाते उन्होंने हाथ जोड़कर फैंस का शुक्रिया अदा भी किया। वहीं हर बार की तरह अमिताभ बच्चन नंगे पैर अपने फैंस से मिलने के लिए बाहर आए थे। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं बिग बी के इस खास जेश्चर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा, 'इसे कहते हैं लेजेंड।' वहीं दूसरे ने कहा, 'बिग बी 81 में भी कितने फिट हैं।'

और पढ़ें..

जानिए किस दिन होगी आमिर खान की 26 साल की बेटी की शादी, होने वाले दामाद के बारे में एक्टर ने कही ये बात