Watch Video: एनिमल के ट्रेलर के बाद रणबीर कपूर ने फैंस को दिखाया अपना नया लुक, लोग बोले- सस्ता संजय दत्त

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर सिर से शॉल ओड़े हुए नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

/ Updated: Nov 24 2023, 05:08 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir kapoor ) स्टारर फिल्म 'एनिमल' (Animal) का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया। इस खास मौके पर रणबीर कपूर दिल्ली पहुंचे थे। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बाद रणबीर कपूर मुंबई वापस लौटे। ऐसे में अब वहां से रणबीर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणबीर पठानी सूट पहने हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान रणबीर ने शॉल से अपने सिर को ओढ़ रखा था। अब उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो हा है। फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा, 'रणबीर का यह लुक बहुत अच्छा लग रहा है।' दूसरे ने लिखा, 'ये संजय दत्त को कॉपी करता है, सस्ता संजय दत्त।' वहीं तीसरे ने लिखा, 'इसके सिर पर बाल नहीं हैं, इसलिए ही हमेशा सिर कवर करता है।'

और पढ़ें..

फिल्ममेकर राजकुमार कोहली का हार्ट अटैक से निधन, 93 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा