Watch Video: मुंबई एयरपोर्ट पर भीड़ में बुरी तरह फंसीं रश्मिका मंदाना, एक्ट्रेस ने ऐसे जीता फैंस का दिल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रश्मिका मंदाना मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। इस दौरान फैंस ने उन्हें बुरी तरह से घेर रखा है। 

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अब वहां से रश्मिका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो फैंस के बीच बुरी तरह फंसी हुई नजर आ रही हैं। दरअसल रश्मिका को देखकर वहां पर फैंस की भीड़ लग गई, जो उनके साथ सेल्फी लेना चाहती थी। इस वजह से वो वहां बुरी तरह से फंस गईं। हालांकि इस सिचुएशन को रश्मिका ने बखूबी संभाला। अब रश्मिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं लोग रश्मिका के हंबल स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जहां एक फैन ने लिखा, 'वो कभी भी अपने फैंस से इरिटेट नहीं होती हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'रश्मिका का यह कुल लुक बहुत अच्छा लगता है।' आपको बता दें रश्मिका मुंबई अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' का प्रमोशन करने पहुंची थीं, जो 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

और पढ़ें..

अनन्या पांडे हो चुकी हैं बॉडी शेमिंग का शिकार, बोलीं- ‘आज भी इनसिक्योर महसूस...’

Related Video