विदेशी पति को लेकर ऑटो में घूमी TV एक्ट्रेस, कैमरे के सामने किया लिपलॉक, VIRAL VIDEO

Sreejita De Liplock With Husband. टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे ने हाल ही में विदेशी ब्वॉयफ्रेंड माइकल ब्लोम-पेप संग शादी की है। वे इन दिनों मुंबई में है। उनका ऑटो में सवारी करते वीडियो वायरल हो रहा है।

 

/ Updated: Jul 30 2023, 02:07 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे (Sreejita De) हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने इसी के शुरुआत में विदेशी ब्वॉयफ्रेंड माइकल ब्लोम-पेप से शादी की। शादी के बाद वे पति के साथ मुंबई में एन्जॉय कर रही हैं। कपल को बीती रात मुंबई की सड़कों पर ऑटो में घूमते देखा गया। इस दौरान की वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि श्रीजिता ऑटो में बैठी बेहद खुश नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने कैमरा के सामने पति संग लिपलॉक भी किया। वीडियो देख एक ने लिखा-ऑटो में अश्लीलता फैला रहे हैं। एक ने पूछा- क्या चल रहा है देश में। एक ने ताना मारते हुए लिखा- ऑटो में सुहागरात भी कर लेते। इसी तरह कईयों ने कमेंट्स किए। हालांकि, कुछ ने न्यूली मैरिड कपल को सपोर्ट भी किया।