- Home
- States
- Uttar Pradesh
- इस तरह सोशल साइट्स के सहारे चल रहा था ये धंधा, कमरे में घुसते ही पुलिस हुई शर्म से पानी-पानी
इस तरह सोशल साइट्स के सहारे चल रहा था ये धंधा, कमरे में घुसते ही पुलिस हुई शर्म से पानी-पानी
कानपुर ( Uttar Pradesh) । किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो गया। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकर पुरम स्थित एक मकान से देह व्यापार में लिप्त 3 लड़कियां समेत 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें नेपाली और बंग्लादेशी युवतियां भी शामिल थीं। खबर है कि छापेमारी के दौरान कमरे के अंदर का नजारा देख पुलिस भी शर्म से पानी-पानी हो गई थी। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। बता दें कि ये धंधा फेसबुक, व्हाट्सएप्प, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम व आई वो के जरिये चल रहा था।
15

ये गंदा धंधा फेसबुक, व्हाट्सएप्प, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम व आई वो के जरिये चल रहा था। धंधा संचालक आईडी बनाकर लोगों से बात करते थे, फिर लड़कियों को बताये गए पते पर मोटी रकम लेकर सेक्स वर्कर के रूप मे उपलब्ध कराते थे।
25
इसमें अंतरराज्यीय गिरोह के लोग भी शामिल है, जिसमें दिल्ली, उडीसा व नेपाल की लड़कियों को भी ऑनलाइन बुकिंग के जरिए भेजने का काम किया जाता था।
35
पुलिस के मुताबिक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकर पुरम में गीता त्रिपाठी का मकान है। उनका ईलाज दिल्ली में चल रहा है। इसलिए यहां किरायेदार के तौर पर औरया निवासी प्रमोद गुप्ता किराये पर कमरा लेकर रहता है। उसके साथ दो और लोग रहते थे। यहीं से वह ऑनलाइन देह व्यापार को संचालित कर रहा था।
45
प्रमोद गुप्ता और उसके साथी ग्राहकों को ब्लैकमेल करने का काम भी करते थे ग्राहक फंस जाते थे तो उससे मोटी रकम वसूलते थे। इस मामले में शिकायत कुछ लोगों ने पुलिस से की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लड़कियों समेत दो साथी और एक ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया।
55
पुलिस के मुताबिक इस तरह का ये पहला ऐसा गिरोह सामने आया है, जिसमें सोशल मीडिया से जुड़े सभी संसाधनों से ऑनलाइन लड़कियों की बुकिंग कर रहे थे। इससे पहले चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में पुलिस ने छापा मारकर 9 लड़कियों को गिरफ्तार किया था।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos