रायबरेली नहीं इस खास सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता ने किया बड़ा दावा- Watch Video

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दलों की तैयारी जारी है। इस बीच प्रियंका गांधी के रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बड़ा दावा सामने आया है।

Share this Video

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारी जारी है। 2024 के चुनाव में प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि अब दावा किया जा रहा है कि वह दमन और दीव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। इसको लेकर दमन दीव यूनिट के प्रदेश अध्यक्ष केतन पटेल की ओर से दावा किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व में सोनिया गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ती थी। हालांकि इस बार उन्होंने चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका गांधी इस सीट से चुनाव लड़ेंगी। हालांकि अब प्रियंका गांधी के दमन दीव से चुनाव लड़ने की बाते सामने आने के बाद यह भी विचार जारी है कि कांग्रेस किसे रायबरेली सीट से चुनावी मैदान में उतारेगी। 

Related Video